फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की अंदरूनी कलह पर उमा भारती ने कसा तीखा तंज

Fri, 06 Jan 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैदनगर (रामपुर)
विज्ञापन
उमा भारती
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने सपा की अंदरूनी कलह पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो बाप-बेटे एक दूसरे के नहीं हुए वे जनता के क्या होंगे। 
विज्ञापन


कहा कि इससे यूपी में लोकतंत्र अपमानित हुआ है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर मायावती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी से भारत में सबसे ज्यादा तकलीफ मायावती को हुई है। 
हमें इस बात का अहसास हुआ, क्योंकि उनके नोट तहखाने में बंद हैं। उमा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उमा भारती ने गुरुवार को चमरौवा विधानसभा क्षेत्र के दिलपुरा गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित जनसभा में बेटियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
सपा के परिवार विवाद पर उन्होंने कहा कि यह कैसा समाजवाद है। जहां बेटा बाप का नहीं है और बाप बेटे का नहीं है। सभी को कुर्सी की चिंता है। 

कौन मुख्यमंत्री बनेगा और कौन मंत्री। इसी को लेकर झगड़ा चल रहा है। सपा परिवारवाद की पार्टी है। केंद्रीय मंत्री ने खुले मंच से चमरौवा विधानसभा सीट से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल की टिकट की पैरवी की बात कहकर सबको चौंका दिया। कहा-श्याम लाल ने बुरे वक्त में उनका साथ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें