फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेट कराटे लीग : करामाती अटैक से रेबल्स ने निंजा को धोया, यूकेएल के दूसरे मैच में बंगलूरू ने पंजाब को हराया

Wed, 08 Dec 2021 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पिछले मुकाबले में पुणे डिवाइन से हार का सामना करने वाली यूपी रेबल्स ने मुंबई निंजा के खिलाफ शानदार वापसी की। विजेता टीम के लिए उनके स्टार रोहित तिवारी ने अपने प्रदर्शन से मुकाबला एकतरफा बना दिया। शुरुआत से ही यूपी के खिलाड़ी हावी रहे और मुकाबला 118-90 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
यूपी रिबेल्स के रोहित तिवारी को मैन ऑफ द मैच का चेक देते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के ओएसडी अभिषेक कौशिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित तिवारी के दमदार प्रदर्शन की बदौलत यूपी रेबल्स ने अल्टीमेट कराटे लीग (यूकेएल) में मुंबई निंजा को 118-90 अंक के विशाल अंतर से पराजित किया। लीग के दूसरे मुकाबले में बंगलूरू किंग्स ने पंजाब फाइटर्स को 107-90 अंक से हराते हुए अंक तालिका में यूपी और पुणे के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


रोहित बने प्लेयर ऑफ द मैच
पिछले मुकाबले में पुणे डिवाइन से हार का सामना करने वाली यूपी रेबल्स ने मुंबई निंजा के खिलाफ शानदार वापसी की। विजेता टीम के लिए उनके स्टार रोहित तिवारी ने अपने प्रदर्शन से मुकाबला एकतरफा बना दिया। शुरुआत से ही यूपी के खिलाड़ी हावी रहे और मुकाबला 118-90 से अपने नाम किया। मैच के दौरान सर्वाधिक अंक बनाने वाले रोहित तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच में यूपी की ओर से सत्यपाल (कप्तान), अर्टस्टर्न ओहानयान (आर्मेनिया), रोहित तिवारी, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, कासिफ अहमद, अंजलि भाटी और मुंबई की ओर से रितिक (कप्तान), पाल टुडोरिका (रोमानिया), हर्ष कुमार, ओमकार सिंह, कुनाल सिंह, गोविंद पांडेय, पूजा शिंदे ने जोर आजमाइश की।

बंगलूरू के आगे नहीं टिक सके पंजाब फाइटर्स
लीग के दूसरे मुकाबले में बंगलूरू किंग्स का सामना पंजाब फाइटर्स से हुआ। मुकाबले में पोलैंड के खिलाड़ी डेविड का जलवा सिर चढ़कर बोला। बावजूद इसके पंजाब के खिलाड़ियों ने मुकाबला गंवा दिया। दूसरी ओर बंगलूरू के खिलाड़ियों ने एक टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन किया और 107-90 अंक के नजदीकी अंतर से जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।  मैच में पराजित टीम दमदार प्रदर्शन करने वाले डेविड को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। मैच में बंगलूरू के लिए रोहितेश्वर (कप्तान), व्लादिमिर बाबकोव (रूस), उमेश साकेत, मोनिंदर सिंह, प्रवीन कुमार, दिलीप कुमार, विक्टोरिया सोकोलोवा (उक्रेन) और पंजाब के लिए बलराम गुप्ता (कप्तान), डेविड रोजोवस्की (पोलैंड), एन बासुमतारी, राहुल सनातन, विशाल कुमार, शिवालक राज, अमनी मोहम्मद ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें