लजीज गली और इमामबाड़े का निरीक्षण करते शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद।
लखनऊ। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी के नेतृत्व में उलेमा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बड़े इमामबाड़े और ट्रस्ट की संपत्तियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बड़े इमामबाड़े की व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
मौलाना ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाया है। आरोप लगाया कि इमामबाड़े में आने वाले पर्यटक मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि धार्मिक स्थलों की गरिमा की रक्षा नहीं की गई तो बड़ा निर्णय लिया जाएगा। मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि ईदे गदीर पर ट्रस्ट के अधीन सभी धार्मिक भवनों में रोशनी की व्यवस्था की जानी चाहिए। उलेमा ने घंटाघर, लजीज गली का भी निरीक्षण किया, जहां गरीबों की दुकानें हटवाने और बड़े प्रतिष्ठानों को छूट देने पर आपत्ति जताई गई।
लजीज गली और इमामबाड़े का निरीक्षण करते शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद।