फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 दिसंबर को 24 केंद्रों पर होगी नेट

Sat, 21 Dec 2013 08:58 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 29 दिसंबर को होगी। इसमें 20,907 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


नेट के समन्वयक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी।

इसके लिए राजधानी में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों के विषयवार परीक्षा केंद्र की सूची एलयू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

प्रो. शर्मा ने बताया कि ऐसे स्टूडेंट जिन्होंने नेट के आवेदन फॉर्म के साथ उपस्थिति की शीट या फिर जाति प्रमाणपत्र आदि नहीं जमा किया है, उनके लिए अभी एक मौका है।

वह जंतुविज्ञान विभाग में खुद आकर या फिर डाक  के माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म के लिए डॉक्युमेंट भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि दृष्टिबाधित छात्रों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उनके लिए राइटर दिलाने और उन्हें अन्य सुविधाएं देने में सहूलियत दी जाएगी। जून 2013 में हुई यूजीसी नेट में करीब 22 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। इस बार नेट में अभ्यर्थियों की संख्या घटी है।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजधानी में यूजीसी की नेट के लिए जो 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनमें एलयू के ओल्ड कैंपस और सेकेंड कैंपस में करीब पांच केंद्र और कुछ कॉलेजों में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


एलयू के अलावा जिन कॉलेजों में केंद्र बनाए गए हैं, उनमें जुबली इंटर कॉलेज, गुरुनानक गर्ल्स, कालीचरण पीजी कॉलेज, मुमताज पीजी कॉलेज, नेशनल पीजी कॉलेज, बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज, अमीनाबाद इंटर कॉलेज, नगर निगम डिग्री कॉलेज इस्माइलगंज, सरस्वती विद्या मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज, जयनारायण पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, जय नारायण इंटर कॉलेज, अमीरूद्दौला इस्लामिया कॉलेज, रामाधीन सिंह कॉलेज शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें