फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूजी-पीजी छात्रों को इंटर्नशिप के साथ फेलोशिप पाने का मौका

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक (यूजी) व परास्नातक (पीजी) विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप के साथ फेलोशिप पाने का शानदार अवसर आया है। विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल ने दो विशेष कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें प्रवीरा जेंडर लीडरशिप फेलोशिप–2026 और आदेश चैरिटेबल फाउंडेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम शामिल हैं।
विज्ञापन


दोनों ही कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, सामाजिक संवेदनशीलता बढ़ाना और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। अधिकारियों के अनुसार यह पहल छात्रों के करियर निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।
केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस, बिजनेस एनालिटिक्स और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण व कार्यानुभव का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


यहां मिलेगी 20 हजार की फेलोशिप

प्रवीरा जेंडर लीडरशिप फेलोशिप–2026 के तहत चयनित प्रतिभागियों को छह माह की नेतृत्व विकास यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित होगा।
पात्रता: 1 जनवरी 2026 तक आयु 16 से 24 वर्ष

समय: प्रति सप्ताह लगभग 16 घंटे
लाभ: छह माह में कुल 20,000 रुपये स्टाइपेंड व नेतृत्व प्रमाणपत्र

यहां मिलेगा 14 हजार का स्टाइपेंड
आदेश चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से अधिकतम चार माह की इंटर्नशिप कराई जाएगी। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध होगी।

क्षेत्र: मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस, बिजनेस एनालिटिक्स, बिजनेस डेवलपमेंट
स्टाइपेंड: 14,000 रुपये (प्रदर्शन-आधारित अतिरिक्त लाभ संभव)

ये है आवेदन की अंतिम तिथि

दोनों कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। आवेदन व विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रीय प्लेसमेंट सेल अनुभाग में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें