हिंदू महासभा उत्तर भारत प्रभारी महंत परशुराम दास जी ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने श्री राम विरोधी राजनीतिक दलों से सत्ता के लालच में हाथ मिलाकर न केवल हिंदुओं का विश्वास खो दिया है, बल्कि बाल ठाकरे की हिंदुत्व की विरासत को भी धूल धूसरित कर दिया है।
अयोध्या के महंत करपात्री जी महाराज ने हिंदू महासभा का समर्थन करते हुए कहा कि अयोध्या के साधु संत इस अभियान में हिंदू महासभा के साथ है और हिंदू महासभा के आह्वान पर उद्धव ठाकरे के विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं।