फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हाईवे पर न दिखें निराश्रित पशु... डीएम समेत अफसरों को कड़ी चेतावनी; जल्द इंतजाम करने के निर्देश

Sat, 20 Dec 2025 01:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नगर विकास विभाग ने सभी जिलों के डीएम, यूपीडा और एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र लिखा। इसमें कहा कि निराश्रित पशु हाईवे पर न दिखें। जल्द से जल्द इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्रवाई की निगरानी करने को कहा। 
विज्ञापन
आवारा पशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर निराश्रित पशु अक्सर हादसे की वजह बनते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए राजधानी लखनऊ में नगर विकास विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी डीएम, एनएचएआई व यूपीडा के अफसरों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि निराश्रित पशुओं को आश्रय केंद्रों में शिफ्ट कराएं। इससे संबंधित इंतजाम जल्द से जल्द करें।

विज्ञापन


अफसरों से कहा गया है कि टीमें लगातार हाईवे की गश्त करेंगी। जगह-जगह हेल्पलाइन नंबरों के बोर्ड लगाए जाएंगे। ताकि, आम लोग भी निराश्रित पशुओं से संबंधित जानकारी दे सकें। इसमें अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके अलावा कुत्तों के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल केंद्रों को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यहां करें सुरक्षा के इंतजाम

जिलों के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान, अस्पताल, खेल परिसर आदि की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाए। जहां जरूरत हो वहां फेंसिंग व बाउंड्री वाल बनवाएं। रैन बसेरों में सभी इंतजाम कराएं। ताकि जरूरतमंद लोगों को दिक्कत न हो। सभी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सौ फीसदी रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें