फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसी की कॉपर पाइप चुराते दो युवक पकड़े गए

Fri, 27 Mar 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
तेलीबाग। संजय गांधी पीजीआई परिसर में एसी की बाहरी यूनिट से कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। जनरल हॉस्पिटल के पास संदिग्ध हरकत दिखने पर सुरक्षा अधिकारियों धनंजय कुमार पांडेय और बालम सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने नितिन और शशांक को पकड़ लिया। दोनों एकता नगर के रहने वाले हैं। तलाशी में कॉपर पाइप के टुकड़े, अन्य कॉपर सामग्री और 1280 रुपये बरामद हुए। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों चोरी का सामान बेचकर नशे की जरूरत पूरी करते थे। शशांक पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें