फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धूमधाम से मना सम्राट अशोक का जन्मोत्सव

विज्ञापन
धूमधाम से मना सम्राट अशोक का जन्मोत्सव
विज्ञापन
दुबग्गा (लखनऊ)। दुबग्गा के नौबस्ता गांव में सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव लॉन में बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। सम्राट अशोक महान जन सेवा ट्रस्ट काकोरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. उमाशंकर वर्मा समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने सम्राट अशोक के जीवन की चर्चा की। कार्यक्रम में वीरेंद्र मौर्या, राघवेंद्र मोनू मौर्या, विष्णु मौर्या, आकाश मौर्या समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें