फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्राजील अपनाएगा लखनऊ के कूड़ा निस्तारण की तकनीक

विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे ब्राजील के मेयर व अन्य जनप्रतिनि​धि।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के कूड़ा निस्तारण मॉडल और वेस्ट टू वेल्थ की तकनीक अब सात समंदर पार ब्राजील के शहरों में भी दिखाई देगी। बुधवार को ब्राजील के साओ पाओलो राज्य के पिकेटे शहर के मेयर रोमिन्हो की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ का दौरा किया। उन्होंने शिवरी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर की कार्यप्रणाली बारीकी से समझी।
विज्ञापन


महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। महापौर ने बताया कि मेयर रोमिन्हो लखनऊ के सीवर और कूड़ा निस्तारण की तकनीक से इतने प्रभावित हुए हैं कि उन्होंने इसे अपने शहर पिकेटे में भी लागू करने की इच्छा जताई है। प्रतिनिधिमंडल में इंडो ब्राजीलियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के सीईओ पाउलो अजेवेदो और सिटी काउंसलर कार्लोस पोर्टो सहित कई विशेषज्ञ शामिल रहे।

लघु फिल्म के जरिये देखीं उपलब्धियां

नगर निगम मुख्यालय में प्रतिनिधिमंडल को एक लघु फिल्म दिखाई गई, जिसमें लखनऊ की प्रमुख परियोजनाओं शिवरी प्लांट, सीएनडी वेस्ट प्लांट, कूड़ा निस्तारण की पीसीटीएस-एफसीटीएस प्रणाली की जानकारी दी गई। मेहमानों को प्रेरणा स्थल भी ले जाया गया। बताया गया कि जिस स्थान पर यह बना है, वहां कभी कूड़े का विशाल पहाड़ हुआ करता था। इसे सुनकर वे दंग रह गए। यूपी दर्शन पार्क का भी भ्रमण किया। यहां कबाड़ से बने ताजमहल, झांसी के किले और राम मंदिर के प्रतिरूपों को देखकर मेहमानों ने लखनऊ के हुनर की प्रशंसा की।
विज्ञापन


अनुभव साझा करने के लिए ब्राजील का आमंत्रण

मेयर रोमिन्हो ने प्रजेंटेशन के माध्यम से पिकेटे शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की। उन्होंने महापौर सुषमा खर्कवाल को ब्राजील आने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया, ताकि दोनों देश शहरी विकास और आधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में एक-दूसरे के अनुभवों का लाभ उठा सकें।

लखनऊ पहुंचे ब्राजील के मेयर व अन्य जनप्रतिनिधि।

लखनऊ पहुंचे ब्राजील के मेयर व अन्य जनप्रतिनिधि।

लखनऊ पहुंचे ब्राजील के मेयर व अन्य जनप्रतिनिधि।

लखनऊ पहुंचे ब्राजील के मेयर व अन्य जनप्रतिनिधि।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें