फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टैंकर की चपेट में आने से दो युवक घायल

Fri, 28 Nov 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के कुर्सी रोड पर मिलन टॉवर के सामने बृहस्पतिवार की देर शाम पेट्रोलियम टैंकर ने महमूदाबाद निवासी बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टैंकर के पहिये की चपेट में आने से आलोक वर्मा (20) के बाएं पैर का पंजा और अभिषेक शर्मा (20) के बाएं हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। तीसरा युवक जतिन बाल-बाल बच गया। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों घायलों को सीएचसी गुडंबा में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार तीनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। घटना के बाद टैंकर चालक प्रतापगढ़ के धरौरा गांव निवासी मोहम्मद इजहार को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें