फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी से दो युवकों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सुजल। 
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज इलाके की रहने वाली 13 साल की दलित मानसिक मंदित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी सुजल और एक अन्य आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। नामजद आरोपी जतिन व विशाल की भूमिका जांच में नहीं मिली। पुलिस ने दोनों को क्लीन चिट दे दी है। बुधवार को किशोरी को मेडिकल कराया गया। अब बृहस्पतिवार को उसका मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि नामजद सुजल, जतिन व विशाल से कई घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि किशोरी के साथ हुई घटना में जतिन व विशाल शामिल नहीं थे। फुटेज की मदद से जयप्रकाश नगर मोहल्ले के रहने वाले सैलून कर्मचारी रोहित के बारे में पता चला। बुधवार को पुलिस ने उसको पकड़ा। पूछताछ की गई तो रोहित ने साथी सुजल के साथ मिलकर सोमवार देर रात रिवर फ्रंट पार्क में किशोरी को ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की बात कबूल कर ली। आरोपी सुजल जनपथ मार्केट में साड़ी की दुकान पर काम करता है।

डॉक्टरों ने बनाई स्लाइड
पीड़िता को मंगलवार देर रात हजरतगंज पुलिस मेडिकल के लिए झलकारी बाई अस्पताल लेकर गई थी। उस वक्त उसका मेडिकल नहीं हो सका था। बुधवार को डॉक्टरों ने किशोरी का मेडिकल किया और स्लाइड बनाकर परीक्षण के लिए भेजा। एसीपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को किशोरी का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।

सुजल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें