फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए होर्डिंग लगा रहे दो युवक, दोनों की मौत

Sun, 18 Oct 2020 08:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में शनिवार शाम को होर्डिंग लगा रहे दो युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक विजित यादव और राकेश कश्यप गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के सामने चौरहे पर होर्डिंग लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया।
विज्ञापन


दोनों बुरी तरह से झुलसकर तड़पने लगे। आसपास में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।
मृतक युवक शुभम त्रिपाठी नाम के स्थानीय नेता की त्योहारों पर बधाई का होर्डिंग लगा रहे थे। इंस्पेक्टर धीरज सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले नवाबपुरवा निवासी राकेश कश्यप (32) और रिंकू यादव उर्फ विजित यादव (26 ) हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें