फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसयूवी से स्टंट करने पर दो युवक गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र में एसयूवी (स्कार्पियो) को लापरवाही से चलाकर स्टंटबाजी करने के मामले में रविवार को पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चार पहिया वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार रात गोरा बाजार में कुछ युवक लापरवाही से एसयूवी चलाकर स्टंटबाजी कर रहे थे। लोगों ने विरोध जताया तो उन्हें भी धमकाया। स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गोरा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराई गई। फुटेज के जरिए शहर क्षेत्र के कहारों का अड्डा निवासी सिरताज (26) व गल्ला मंडी सैय्यद नगर निवासी साहिल (20) को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी में स्टंटबाजी में शामिल कई अन्य लोगों की भी फुटेज आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वाहनों को लापरवाही से चलाकर स्टंटबाजी करना खतरनाक है। इससे हादसे का खतरा रहता है। ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें