फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली बैग में मिले दो युवतियों के सिर, सनसनी

Fri, 04 Dec 2015 06:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर-बिसवां मार्ग पर एक पुलिया के नीचे पड़े ट्रॉली बैग में दो युवतियों के कटे सिर मिलने से बृहस्पतिवार को सनसनी फैल गई। वहां मवेशी चराने गए बच्चों को यह बैग मिला।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस को बैग से चूड़ीदार कत्थई रंग की सलवार व एक कोटीनुमा सफेद हाफ स्वेटर मिला है।

पुलिस को अभी तक दोनों युवतियों के धड़ नहीं मिल सके हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक दोनों के चेहरे एक से होने के कारण संभावना जताई जा रही है कि वे बहनें हो सकती हैं।
विज्ञापन

मृत युवतियों की उम्र 20 से 25 वर्ष

क्षेत्राधिकारी रामसनेही यादव के मुताबिक कमियापुर मार्ग पर शाम करीब पांच बजे मवेशी चरा रहे बच्चों ने वहां रखे ट्रॉली बैग को खोला तो उसमें दो महिलाओं के कटे सिर देख घबरा गए। उन्होंने गांववालों को बताया।

सूचना मिलने पर मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृत युवतियों की उम्र 20 से 25 साल की बताई जा रही है। सीओ के मुताबिक दोनों की हत्या बुधवार शाम के आसपास की गई।

इसके बाद कटा सिर बैग में रखकर यहां फेंक दिया गया होगा। एक युवती ने कानों में गोल कुंडल पहन रखे हैं। उनके सिर के बाल ज्यादा बड़े नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें