फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो वर्ष का विरोध थमा, अब वार्डों के अंदर भी रामकी ने शुरू की सफाई

विज्ञापन
हुसैनगंज में सड़क पर झाड़ू लगाती महिला।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम और निजी कंपनी रामकी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) के बीच सफाई कार्य को लेकर चल रहा दो साल का विवाद थम गया है। अब कंपनी शहर के 77 वार्डों की गलियों और नालियों की भी सफाई करेगी। इसकी शुरुआत रविवार को जोन-1 के छह वार्डों से कर दी गई है।
विज्ञापन




नगर निगम में कुल 110 वार्ड हैं। जिनमें से 77 वार्डों में दो वर्षों से रामकी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और उसे शिवरी प्लांट तक पहुंचाने का काम कर रही है। टेंडर के अनुसार कंपनी को झाड़ू लगाने और नालियों की सफाई का जिम्मा भी संभालना था, लेकिन पार्षदों के भारी विरोध के कारण यह काम कार्यदायी संस्थाओं के पास ही था।

बीते करीब दो साल में कंपनी को झाड़ू लगाने का काम देने के मसले पर कई बार सदन से लेकर बाहर तक भारी हंगामा हुआ। विवादों के बीच जुलाई में रामकी को नगर निगम ने 825 किमी मुख्य सड़कों की सफाई का काम सौंप दिया था और यहां संस्थाओं के जरिये लगे करीब एक हजार सफाई कर्मचारी हटा दिए गए थे, मगर तब भी विरोध के चलते वार्ड के अंदर गलियों और नालियों की सफाई का काम नहीं दिया जा सका था।
विज्ञापन






अब 8000 किमी सड़कों पर होगी सफाई



मूल टेंडर के तहत कंपनी को 8000 किमी सड़कों की सफाई करनी थी, लेकिन विरोध के चलते उसे सीमित काम ही दिया जा सका था। छह महीने पहले पार्षदों के रुख में आए बदलाव और संस्तुति पत्र मिलने के बाद अब गलियों में भी कंपनी का काम शुरू हो गया है। सपा पार्षद यावर हुसैन रेशू ने स्पष्ट किया है कि यदि कंपनी का काम संतोषजनक नहीं रहा, तो उसे हटाने की मांग फिर उठाई जाएगी।







जोनवार मुख्य सड़कों की वर्तमान सफाई स्थिति:

जोन 1: 158 किमी



जोन 3: 186 किमी



जोन 4: 218 किमी



जोन 6: 125 किमी



जोन 7: 138 किमी





इन वार्डों में पार्षदों की सहमति पर शुरू हुआ काम

जगदीश चंद्र बोस वार्ड (सपा पार्षद यावर हुसैन रेशू )

रानी लक्ष्मीबाई वार्ड (सपा पार्षद शफीकुर्रहमान चचा)

लालकुआं वार्ड (भाजपा पार्षद सुशील तिवारी पम्मी)

महात्मा गांधी जियामऊ वार्ड (भाजपा पार्षद अमित चौधरी)

गोलागंज वार्ड (सपा पार्षद मोहम्मद हलीम)

बाबू बनारसी दास वार्ड (भाजपा पार्षद आशीष कुमार हितैषी)

Iजोन एक के छह वार्डों में रविवार से झाड़ू लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। अब 71 वार्ड बचे हैं। जैसे ही नगर निगम प्रशासन से अनुमति मिलेगी, वहां काम संभाल लिया जाएगा।
विज्ञापन

I
I- अभय रंजन, प्रोजेक्ट हेड रामकी कंपनीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें