फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहे का गेट टूटकर दो वर्षीय बच्ची पर गिरा, तड़पकर मासूम ने तोड़ दिया दम

Fri, 19 Jun 2026 01:13 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में लोहे का गेट टूटकर दो वर्षीय बच्ची पर गिर गया। मासूम ने तड़पकर दम तोड़ दिया। लाश देखकर घरवाले चीत्कार उठे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बच्ची अन्वी की फाइल फोटो, गिरा हुआ गेट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इसके ऊपर घर का लोहे का गेट टूटकर गिर गया। बच्ची उसी के नीचे दब गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव की है। गांव निवासी सूरज कुमार मजदूरी का कार्य करते हैं। वह पत्नी सीमा और दो वर्षीय बच्ची अन्वी और चार वर्षीय बेटी सृष्टि के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर में खाना खा रहे थे। बच्ची अन्वी भी साथ में बैठी थी। वह उसे भी खाना खिला रहे थे। बीच में बच्ची उठकर बाहर की तरफ निकल गई।

इसी समय बार से तेज आवाज आई। वह खाना छोड़कर बाहर की ओर भागे। वहां देखा कि लोहे का गेट गिरा पड़ा था। उसके नीचे बच्ची दबी थी। देखकर घरवाले हड़बड़ा गए। गेट के नीचे से बच्ची को निकालकर आनन-फानन ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। लेकिन, तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें