फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंदिरानगर में आधे घंटे में दो महिलाओं से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने आधे घंटे के अंदर एक महिला से मोबाइल तो दूसरी से पर्स लूट लिया। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से बलिया के सिकंदरपुर जलालीपुर निवासी अजय कुमार वर्मा परिवार संग इंदिरानगर के शिवाजाजीपुरम में रहते हैं। उनके मुताबिक तीन जून की शाम साढ़े पांच बजे उनकी पत्नी अमृता दूध लेकर घर लौट रही थीं। पार्वती लेन-4 के पास बाइक सवार उनका मोबाइल लूट ले गया। अमृता ने शोर मचाया, पर लोगों के पहुंचने से पहले लुटेरा भाग चुका था। उसकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी।



वहीं, इंदिरानगर के सेक्टर- डी निवासी राजन मिश्र के मुताबिक मंगलवार शाम छह बजे उनकी पत्नी रितु सेंट्रल एकेडमी की ओर सामान लेने जा रही थी। सेक्टर-12 के स्टडी होम स्कूल के पास बाइक सवार उनका पर्स लूट ले गया। इसमें 400 रुपये व सामान था। इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें