फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विधानभवन के सामने दो महिलाओं ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Thu, 05 Apr 2018 09:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने महिला को रोका और थाने ले गईं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी विधानभवन के सामने बृहस्पतिवार को दो महिलाओं ने आत्मदाह की कोशिश की। सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और थाने ले गई। पूछताछ के बाद उनके गृह थाने से कार्रवाई करने की बातचीत कर छोड़ दिया।

विज्ञापन


सीतापुर के बीरपुर निवासी मधुरानी बृहस्पतिवार को विधानभवन के सामने आत्मदाह करने पहुंच गई। उन्होंने सीतापुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। मधु के मुताबिक, उनकी बेटी को कुछ लोगों ने तीन महीने पहले अगवा कर लिया।

इस मामले में ग्राम प्रधान सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। दबाव बनाने पर पुलिस ने केस दर्ज किया। लेकिन कुछ नेताओं के दबाव में पुलिस ने कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में 16 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इस पर पुलिस ने दो दिन पहले घर से मुझे और मेरे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानत के बाद बाहर निकली तो बेटी की बरामदगी के लिए कई बार थाने के चक्कर लगाए, लेकिन मामला सिफर रहा। इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही ने बताया कि संबंधित थाने पर बातचीत की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद मधु को सीतापुर भेज दिया गया।

विज्ञापन

बेटे को अगवा करने वाले की गिरफ्तारी की मांग

- फोटो : amar ujala
चिनहट की रहने वाली महिला एक निजी अस्पताल में नर्स है। उसके मुताबिक तीन साल के बेटे का अपहरण पति विनीत व उसकी मां ने किया है। इस मामले में बाराबंकी के जैदपुर थाने में केस दर्ज कराया है। लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

पीड़िता के मुताबिक, आठ साल पहले चिनहट में एक निजी अस्पताल में काम के दौरान उसकी मुलाकात जैदपुर के बरबसौली निवासी विनीत से हुई थी। विनीत ने शादी का झांसा देकर शोषण किया। गर्भ ठहर गया तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। 2013 में केस दर्ज कराया, जिसमें विनीत को जेल हो गई। जमानत पर रिहा होने के बाद विनीत ने समझौता कर गायत्री मंदिर में विवाह किया।

सालभर पहले विनीत ने दूसरी युवती से शादी कर ली। इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा विनीत व उसकी मां ने पीड़िता के तीन साल के बच्चे को अगवा कर लिया। पुलिस केस दर्ज कर चुप बैठ गई। इंस्पेक्टर आनंद शाही ने बताया कि जैदपुर थाने की पुलिस को इस मामले में जानकारी दी गई है। उच्चाधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें