फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन के नाम पर दो महिलाओं से 45 लाख रुपये ठगे

Mon, 24 Aug 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर और ठाकुरगंज में जालसाजों ने दो महिलाओं को जमीन दिलाने का झांसा दिया और कुल 45 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िताओं ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विकासनगर सेक्टर ए निवासी श्रुति विश्वकर्मा के मुताबिक, उन्हें जनवरी में जमीन खरीदनी थी। उनकी मुलाकात गुडंबा निवासी फैज खान से हुई। फैज ने उन्हें इकबाल हुसैन की बेहटा स्थित जमीन 21 लाख रुपये में दिलाने की बात कही। आरोपी ने खुर्शीद जहां और सरमीन बानो को इकबाल की बहन बताया। उन्होंने जनवरी से मार्च तक कई किस्तों में 20 लाख रुपये दिए। रजिस्ट्री के लिए बख्शी का तालाब तहसील पहुंचने पर इकबाल नहीं आया। जांच में पता चला कि खुर्शीद और सरमीन इकबाल की बहनें नहीं हैं। उन्हें कोई रकम भी नहीं मिली थी। विरोध जताने पर फैज के भाई कज्जन ने उन्हें धमकाया। उन्होंने विकासनगर थाने में फैज, कज्जन, खुर्शीद और सरमीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
ठाकुरगंज निवासी रजनी गुप्ता का कहना है कि उन्होंने 2021 में जमीन खरीदने के लिए मो. ग्यास से संपर्क किया। ग्यास ने उन्हें जमीन दिखाई और 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। उन्होंने पूरी रकम ग्यास को दे दी थी। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उनके नाम पर रजिस्ट्री नहीं की। परेशान होकर रजनी ने कोर्ट की शरण ली, जिसके आदेश पर ग्यास पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें