फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हरियाणा–राजस्थान की दो महिला टप्पेबाज गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में ई रिक्शा सवारियों के साथ लगातार हो रही टप्पेबाजी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। शनिवार को पुलिस ने हरियाणा और राजस्थान की दो महिला टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों ने पूछताछ में तीन वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। इनके पास से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र में ई रिक्शा पर साथ बैठने वाली महिलाएं सवारियों से टप्पेबाजी कर रही थीं। शनिवार को सीतापुर रोड पर कोयला ढाल के पास दो महिलाओं को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों की पहचान हरियाणा के आमरू गांव निवासी रजनी (25) और राजस्थान के रुंदकापुरा निवासी रामबती (26) के रूप में हुई। तलाशी में दोनों के पास से सोने-चांदी के जेवरात और 670 रुपये बरामद हुए। पुलिस इनका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें