फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलनीर पर कर रहे थे ओवरचार्जिंग, दो धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्टॉल वेंडर तय रेट से अधिक पर सामान की बिक्री कर रहे हैं। ऐसे ही 15 रुपये का रेलनीर 20 रुपये में बेचने वाले दो वेंडरों को आरपीएफ ने पकड़ा है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जंक्शन स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि लखनऊ जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में मेट्रो किनारे स्थित संतोष कुमार मल्टीपरपज स्टॉल का वेंडर एवं प्लेटफार्म दो पर स्थित ग्लोबल इंटरप्राइजेज का वेंडर रेलनीर के तय मूल्य से अधिक वसूल रहा था। साक्ष्य की जांच की गई, जो सत्य मिली। यात्रियों की शिकायत पर दोनों वेंडरों के खिलाफ आरपीएफ एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें