फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो को सर्प ने डंसा, हालत गंभीर

Mon, 21 Oct 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र में शनिवार रात सर्पदंश की घटनाओं में एक किशोरी सहित दो लोग गंभीर हो गए। जिनका इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कैलाशपुर निवासी चांदनी (14) शनिवार देर शाम घर में चारपाई पर पैर लटकाकर बैठी थी। इसी दौरान किसी विषैले सर्प ने उसके पैर में डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरी घटना इकौना थाना क्षेत्र के ही ग्राम अहिरन पुरवा में घटी। जहां गांव निवासी बड़ेलाल (50) बाइक से ग्राम बरसनवा गया था। वहां से लौटते समय गांव के बाहर पहुंचते ही चलती बाइक में उसे किसी सर्प ने पैर में डस लिया। जिससे उसकी भी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें