फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ होकर चलेंगी दो साप्ताहिक ट्रेनें, हरिद्वार-जबलपुर सुपरफास्ट और सूरत-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन देगी राहत

विज्ञापन
Two weekly special will pass from Lucknow
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हरिद्वार-जबलपुर सुपरफास्ट और सूरत-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन लखनऊ से होकर चलाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन 02191/92 सात अप्रैल से 30 जून तक हर बुधवार को जबलपुर से शाम 6:55 बजे चलकर कटनी, मैहर, सतना, चित्रकूट, बांदा, भरवा सुमेरपुर, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन से सुबह 5:10 बजे निकलकर आलमनगर, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और लक्सर होते हुए दोपहर 1:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में 08 अप्रैल से 01 जुलाई तक हर गुरुवार को हरिद्वार से ट्रेन शाम 4:20 बजे चलकर इसी मार्ग से लखनऊ जंक्शन से रात 1:45 बजे निकलकर अगली सुबह 11:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

09059/60 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से हर शुक्रवार को सूरत से सुबह 7:35 बजे चलकर बड़ोदरा, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, ब्यावर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर होकर दूसरे दिन बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, टुंडला, कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ से दोपहर 1:40 बजे निकलकर फैजाबाद, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, तीसरे दिन छपरा, हाजीपुर और फिर मुजफ्फरपुर सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 18 अप्रैल से हर रविवार मुजफ्फरपुर से ट्रेन रात 8:10 बजे चलकर इसी मार्ग से दूसरे दिन लखनऊ से सुबह 11:05 बजे रवाना होकर सूरत शाम 5:00 बजे पहुंचेगी। इसमें शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा 2 लगेज यान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें