फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो शातिर चोरों को दबोचा, लाखों के जेवरात बरामद

Sun, 11 Feb 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर पुलिस ने शनिवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने दो लाख के जेवरात बरामद हुए हैं। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि महराजगंज रोड स्थित गोशाला के पास से मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को पकड़ा गया। इसमें हरियाणा प्रांत के अंबाला जिले के हमीदपुर नारायणगढ़ निवासी विशाल शर्मा और लखनऊ जिले के खेदारी बाजार सिटी होटल के पीछे केसरबाग निवासी मो. आदिल शामिल हैं।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 12 जनवरी 2024 को अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी, 31 जनवरी को रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के भुआलपुर और तीन फरवरी को शहर क्षेत्र के ई-रिक्शा पर बैठी महिला के पर्स से जेवरात निकाल लिया था। इन दोनों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, 6500 रुपये की नकदी के अलावा तमंचा बरामद हुआ है। विशाल गैंगेस्टर अधिनियम में फरार चल रहा था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें