फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वसूली के आरोप में दो ट्रैफिक सिपाही निलंबित

विज्ञापन
निलंबित किए गए सिपाही। 
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में कमता तिराहे के पास मंगलवार दोपहर कार सवार से पांच- पांच सौ रुपये वसूली के आरोप में दो ट्रैफिक सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के आदेश पर बुधवार को यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

दोनों सिपाहियों की लंबे समय से कमता तिराहे और शहीद पथ लिंक रोड पर तैनाती है। कमता पर आए दिन यातायात का दबाव रहता है। सुगम यातायात के लिए यहां अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ड्यूटी के दौरान कार चालक से हेड कांस्टेबल तेज भानु सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार ने वसूली की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आरोप है कि सिपाही कार में बैठने के बाद रकम वसूलते थे। दोनों को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि कार चालक ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें