फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी आईडी व पुलिस लिखी स्कॉर्पियो के साथ दो ठग गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा पुलिस ने कई मुकदमों में भागे चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में प्रयागराज के धमूनगंज निवासी जय प्रकाश उपाध्याय (43), पारा के न्यू कांशीराम कॉलोनी निवासी विनोद सोनकर (56) शामिल हैं। वर्तमान में जय प्रकाश सरोजनीनगर के देवलोक गौरी में रह रहा था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने जय प्रकाश उपाध्याय के पास से पुलिस लिखा स्कॉर्पियो वाहन, फर्जी इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर की आईडी, कांशीराम शहरी आवास योजना की विभिन्न क्षेत्रों की आवंटन सूची और कई कूटरचित दस्तावेज बरामद किए। आरोपी जय प्रकाश खुद को बड़ा अधिकारी बताकर गरीब लोगों को कांशीराम आवास योजना में मकान दिलाने का लालच देता था। इसके एवज में वह बड़ी रकम वसूलता था और बदले में फर्जी आवंटन व कब्जा प्रपत्र उपलब्ध कराता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें