फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच जिलों के बाढ़ प्रभावितों को भेजी दो हजार राशन किट

विज्ञापन
राशन किट रवाना करते डिप्टी सीएम।
विज्ञापन
लखनऊ। लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 321-बी वन ने गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी और फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावितों के लिए दो हजार राशन किट भेजी है। कंबल भी भेजे हैं। राहत सामग्री से लदे ट्रकों को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गोमतीनगर के 1090 चौराहे से हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर विधायक नीरज बोरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह कार्य संस्था के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परमजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। उप मुख्यमंत्री ने लायंस इंटरनेशनल के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पूर्व गवर्नर मनोज रुहेला, मुकेश जैन, कैबिनेट सचिव सुदीप कुलश्रेष्ठ, मुख्य सलाहकार प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश बंसल, प्रथम उप मंडलाधीष दलजीत सिंह टोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें