मोहनलालगंज। सिसेंडी में दो किशोरों ने डॉ. आंबेडकर के पोस्टर के साथ आपत्तिजनक हरकत की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो में दोनों किशोर पोस्टर के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आए। छानबीन पर पता चला कि वीडियो को वायरल भी आरोपियों ने ही किया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनोें आरोपियों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।