लखनऊ। भाजयुमो नेता हत्याकांड में एसपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी और इंस्पेक्टर अमर सिंह को हटाए जाने के बाद लापरवाही बरते वाले दो दरोगाओं को रविवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसी मामले में भागे चल रहे 25 हजार के इनामी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें आजमगढ़ रवाना की गई हैं।
डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि चौकी प्रभारी समिट ज्ञान सिंह और हल्का प्रभारी विनम्रखंड मोहित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस ने शनिवार को अयोध्या में रौनाही के रामनगर धौरहरा निवासी भाजयुमो नेता शिवम सिंह के हत्यारोपी डालीगंज निवासी शांतनु, अलीगंज निवासी हनी, आजमगढ़ निवासी विवेक सिंह को गिरफ्तार किया था। वहीं, भाग चल रहे आजमगढ़ के दीदारगंज निवासी अनुज सिंह की तलाश जारी है। डीसीपी के अनुसार, छानबीन में अनुज सिंह के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।