फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के मेधावी चीन में करेंगे इंटर्नशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के मेधावी चीन में करेंगे इंटर्नशिप
विज्ञापन

राजधानी के दो मेधावियों को हेबै यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चीन में समर इंटर्नशिप में शामिल होने का मौका मिला है। लखनऊ विश्वविद्यालय की बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष की छात्रा जैनब अली व ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय की एमकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा शालिनी यादव का इसके लिए चयन हुआ है। 1 से 20 जुलाई तक उक्त इंटर्नशिप में यह विद्यार्थी शामिल होंगे और वहां की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी बारीक जानकारी भी प्राप्त करेंगे। छात्राओं का चयन स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत हुए एमओयू के तहत हुआ है। लखनऊ विश्वविद्यालय के डीन कॉमर्स प्रो. सोमेश कुमार शुक्ल व उर्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. माहरूख मिर्जा, रजिस्ट्रार अशोक कुमार अरविंद आदि ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें