लखनऊ से दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थिति में गुरुवार को लापता हो गई थीं। इसपर परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली और दोनों छात्राओं के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की। लोकेशन दिल्ली में ट्रेस हुई। अब उन्हें वापस लाने के लिए आशियाना पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो गई है।
बताया गया कि दोनों छात्राएं आशियाना के सेक्टर एच की रहने वाली हैं। वे एक दूसरे के पड़ोस में रहती हैं। उनके कल रात अचानक गायब होने पर घरवालों ने आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घरवालों का कहना है कि वे दोनों कपड़े और बैग लेकर बिना बताए कही चली गईं।