फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में डबल मर्डर, दो सगी बहनों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Sun, 23 Dec 2018 01:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
कमरे में खून से लथपथ मिला शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोधीपुर मजरे स्यामनगर के एक घर में दो सगी बहनों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात का पता रविवार सुबह नौ बजे तब चला जब दूधिया दूध देने आया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी पर हड़कंप मच गया। घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गांव बोधीपुर की है। यहां के निवासी रामकृष्ण पांडे की पुत्रवधु मोनी (25) व उसकी बहन प्रियंका का शव उनके घर पर खून से लथपथ मिला।

घटना के वक्त विवाहिता का ससुर गांव से दूर गन्ने के क्रेशर पर रात्रि ड्यूटी पर गया था जबकि उसका पति संतराम पांडेय लुधियाना में कोई नौकरी करता है।
विज्ञापन


घर में दोनों बहनें अकेले थीं। रविवार सुबह जब दूधिया दूध देने आया तो मामले का खुलासा हुआ। जानकारी मिलने पर वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिसकर्मी पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें