गुडंबा। मड़ियांव के संतकबीरनगर, फैजुल्लागंज द्वितीय निवासी स्वाती पांडेय और उनकी बहन वंदना पांडेय से सरकारी नौकरी के नाम पर 5.28 लाख रुपये ठगे गए। स्वाती ने मड़ियांव थाने में आकाश रावत, उसकी पत्नी अंजली यादव समेत सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
अंजली ने स्वाती को अपने पति आकाश की सरकारी अधिकारियों से पहुंच बताई। आकाश ने स्वाती को क्लर्क और वंदना को शिक्षक की नौकरी दिलाने का वादा किया। उसने पांच लाख रुपये मांगे। आठ फरवरी को बहनों ने 1.80 लाख रुपये व शैक्षिक प्रमाणपत्र वर्मा इंटरप्राइजेज कार्यालय में दिए। डाक खर्च व मेडिकल के नाम पर भी रुपये लेकर कुल 5.28 लाख रुपये ठगे गए। आकाश ने कई बार जॉइनिंग की तारीखें टाल दीं, लेकिन नौकरी नहीं मिली। रुपये वापस मांगने पर आकाश और अंजली टालमटोल करते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।