फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार घायल, आठ लोगों पर केस

Sun, 05 Oct 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद क्षेत्र के मलखापुर गांव में जमीन विवाद में शुक्रवार शाम दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और बांके चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम मलखापुर निवासी समीम ने बताया कि तीन अक्तूबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनका भाई नसीम खेत से चारा लेकर घर पहुंचा था। घर के बाहर मौजूद विपक्षी कमालू गोबर डालने को लेकर गालियां दे रहा थे। विरोध करने पर मारने-पीटने लगा। मौके पर पहुंचे उनके भाई जमालू, इकबाल, मुख्तार ने बांका, लाठी-डंडे से नसीम पर हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर बचाने पहुंचीं उनकी पत्नी नजरीन को भी मारा-पीटा। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं गांव के ही कमालुद्दीन ने बताया कि उनकी पत्नी सबीना व बहन सबरुननिशा घर का कूड़ा डालने गई थीं, जहां नसीम, आरुफ, नवाब, समीम गालियां देने लगे और विरोध पर मारने-पीटने लगे। दोनों लोगों को चोटें आईं हैं। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि पुराने जमीन विवाद के चलते मारपीट हुई है। शांतिभंग करने पर दोनों पक्षों के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें