फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंधी में पेड़ गिरा, चपेट में आकर दो सगे भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार शाम आंधी के दौरान पेड़ गिरने से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, अमेठी कस्बे के कटरा मोहल्ला निवासी विद्यासागर के बेटे लवकुश और सूरज मंगलवार शाम दवा लेने रहमतनगर गए थे। लौटते समय गंगागंज स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान आंधी शुरू हो गई। बचने के लिए दोनों ने सड़क किनारे पेड़ के पास रुक गए। तभी पेड़ अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को पेड़ के नीचे से निकालकर निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें