फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बछरावां की दो रेलवे क्रॉसिंग बंद होंगी

Sun, 24 Mar 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। बछरावां-रायबरेली रेल मार्ग पर कस्बा स्थित दो रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया जाएगा। दोनों क्रॉसिंगों पर अंडरपास बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए सर्वे कार्य पूरा किया जा चुका है। चुनाव बाद दोनों अंडरपास के निर्माण की स्वीकृति मिल सकती है। इसमें करीब 10 से 12 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


पहली क्रॉसिंग बछरावां रेलवे स्टेशन के निकट कस्बे में लालगंज रोड पर स्थित है। दूसरी क्रॉसिंग करीब एक किमी. आगे कस्बे से सटे गांव बगाही जाने वाले मार्ग पर बनी है। कस्बे में स्टेशन के पास वाली क्रॉसिंग पर काफी पहले ओवरब्रिज बन चुका है, लेकिन क्रॉसिंग से भी वाहनों का आवागमन होता रहता है। लखनऊ से फतेहपुर के बीच दौड़ने वाली रोडवेज बसें भी इसी क्रॉसिंग से होकर गुजरती हैं।
स्टेशन पास होने से अक्सर क्रॉसिंग बंद रहती है, जिससे सड़क पर जाम लगता रहता है। यही हाल बगाही गांव वाली क्रॉसिंग का भी है। यह क्रॉसिंग बगाही, कन्नावां, पहरावां, पठानगांव, रिपालखेड़ा, जानकीखेड़ा, महेरी आदि गांवों के लोगों को लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ती है।
विज्ञापन

लालगंज रोड और बगाही गांव वाली रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने के लिए एक हफ्ते पहले सर्वे कार्य कराया गया था। अंडरपास बनने के बाद दोनों क्रॉसिंग पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। लालगंज रोड वाली क्रॉसिंग से भारी वाहनों का आवागमन भी होता है, जिसे ओवरब्रिज से होकर गुजरना होगा। हल्के व दोपहिया वाहन अंडरपास से गुजरेंगे। अंडरपास कब बनेगा, इस पर कहा जा रहा है कि चुनाव के बाद तस्वीर साफ होगी।
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास के संबंध में सर्वे कार्य एक हफ्ते पहले कराया गया था। अंडरपास बनने के बाद रेलवे क्रॉसिंग से सड़क यातायात पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। चुनाव बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें