फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो पूजा स्पेशल ट्रेनें आज और कल देंगी राहत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक। 
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन 26 और 27 नवंबर को दो पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 05515 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 26 को जयनगर से रात 9:30 बजे चलकर मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा, बाराबंकी होते लखनऊ दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी। यहां से बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, सरहिंद, लुधियाना, फगवाड़ा और जालंधर सिटी के रास्ते अगले दिन सुबह सात बजे अमृतसर पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य और स्लीपर सहित कुल 19 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 05519 सहरसा-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल 27 को सहरसा से रात 10 बजे चलकर मानसी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर और गोंडा के रास्ते लखनऊ दोपहर 3:15 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए रात 2:30 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य और स्लीपर सहित कुल 22 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें