फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राह चलते व कोयला झोंकते दो की बिगड़ी हालत, चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इसी बीच रविवार को ईंट भट्ठे पर कोयला झोंकने वाले एक मजदूर की अचानक हालत बिगड़ी और अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, शनिवार रात बाइक से घर जा रहे युवक की हाईवे पर अचानक हालत बिगड़ जाने से जान चली गई। गर्मी के चलते दोनों की मौत होने की चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के फतुल्लापुर गांव निवासी गोविंद का पुत्र आलोक (27) गांव के तीन साथियों के साथ रविवार को जुग्गौर स्थित भूषण ब्रिक फील्ड पर कार्य करने गया था। बताते हैं कि में ईंट पकाने के लिए आग में कोयला झाेंकते समय आलोक की तबीयत खराब हो गई। उसके साथी आनन-फानन उसे बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस के अनुसार लखनऊ के थाना ठाकुरगंज के नगरीय निवासी अनूप कुमार कश्यप (45) शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक से घर जा रहे थे। शहर के निकट हाईवे पर दारापुर के पास अचानक उनकी हालत बिगड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार अनूप बाइक खड़ी कर सड़क किनारे बैठ गए। उन्हें बेहाल देखकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शहर कोतवाल आरके राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

पानी और नमक की कमी से लगती है लू
लगातार पसीना आना या अचानक बंद हो जाना, सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, बेहोशी या फिर शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ जाए तो तत्काल डॉक्टर के पास जाएं। डॉक्टरों के अनुसार अधिक गर्मी में शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ता है। विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं लू के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें