फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो से 34 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमरोहा के रजबपुर के निक्कू चौधरी ने मुंशीपुलिया के कथित सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर आनंद कुमार यादव व ट्रेड आस्था इंफ्रा प्रमोटर्स प्रा. लि. के निदेशक कुशीनगर के विश्वजीत श्रीवास्तव पर उनसे व ससुर से 34 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। साइबर क्राइम पुलिस ने दस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

निक्कू के मुताबिक कुछ समय पहले लखनऊ में उनकी मुलाकात आनंद से हुई थी। उसने शेयर ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने की बात कही। इस पर निक्कू ने बिजनौर के शिवाला कला गांव निवासी ससुर रामप्रकाश सिंह से भी बात करने के लिए कहा। आनंद ने निक्कू व उनके ससुर का परिचय विश्वजीत, उसकी पत्नी चंदा, नवीन चंद्र, मीनाक्षी, हरकेश, सोनू गुप्ता, राहुल, सुदामा कुशवाहा व चंदन शर्मा से कराया। विश्वजीत ने बताया कि उसकी तीन फर्मों के शेयर में ट्रेडिंग पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। झांसे में आए निक्कू व रामप्रकाश ने 34 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन न तो उन्हें मुनाफा मिला और न ही रकम मिली। दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। साइबर थाना पुलिस 1.24 करोड़ की ठगी के मामले में हरकेश को जेल भेज चुकी है। आनंद कुमार समेत अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र यादव के मुताबिक साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें