फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मां-पिता को पीटा

Fri, 10 Jan 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मां-पिता को पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में बुधवार रात कुंदन गौतम और वासुदेव पंडित ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। आरोपियों व उसके 15 साथियों ने पीड़िता के मां-पिता को पीटा। घर के बाहर लगा उनका ठेला पलट दिया और पांच हजार रुपये भी लूट लिए। घर के बाहर ईंट-पत्थर भी चलाए। युवती का आरोप है कि जब चौकी इंचार्ज से आरोपियों की शिकायत करने पहुंचीं तो उन्हें भगा दिया गया। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक आरोप निराधार हैं। जांच में लूट की बात सही नहीं मिली है। केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें