फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में किसान समेत दो की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईगंज और महानगर इलाके में रविवार रात हुए सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में अभी तक घरवालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


गोसाईगंज के अंसारी मोहल्ला निवासी विनय कुमार भारती (33) किसान थे। बहन जूही ने बताया कि रविवार को भाई बाइक से भतीजे की शादी में शामिल होने गंगागंज कस्बे में गए थे। देर रात वह घर आ रहे थे तभी रहमतनगर में अज्ञात वाहन भाई की बाइक से टकरा गया। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने भाई को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके मोबाइल से घरवालों को सूचना दी। उनके पत्नी पूजा और दो बच्चे हैं। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि घरवालों के तहरीर देने पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

उधर, महानगर के रहीम नगर में मीना मौर्य (53) पति रामनरेश और दो बेटों के साथ रहती थीं। रामनरेश ने बताया कि रविवार रात पत्नी घर से सब्जी खरीदने गई थीं। वह महानगर स्थित पुराना आरटीओ ऑफिस के पास पहुंची थी तभी एक बाइक सवार उनसे टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पत्नी दूर जा गिरीं। पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। घर वालों ने अभी तक पुलिस को शिकायती पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें