फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हुई सपा नेता की कार, दो को कुचला, हालत गंभीर

Fri, 01 Apr 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोतीबाग में गुरुवार रात सपा जिलाध्यक्ष की बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े कुछ युवकों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि तीन को मामूली चोटें आईं। मौके पर जमा भीड़ ने घेरकर वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुरुवार रात भारत-वेस्टइंडीज के बीच सेमीफाइनल क्रिकेट मुकाबला खत्म होने के बाद कुछ युवक मोतीबाग में पैराडाइज सिनेमा हाल के सामने सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान लगभग पौने 11 बजे फतेहगंज से चौक की ओर जा रही एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े युवकों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि तीन को मामूली चोटें आईं। माजरा देख रहे लोगों ने कार को घेरकर रोक लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक नशे में था और उसने वाहन सपा जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय का बताते हुए रौब गालिब करने की कोशिश की। इससे आक्रोशित युवकों की कार चालक से नोकझोंक व हल्की हाथापाई हुई।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंच कर पीड़ितों का लिया हालचाल

घायल रिंकू और मुन्ना - फोटो : amar ujala
हालांकि कुछ लोगों ने मामला सपा नेता से जुड़ा होने के चलते बीचबचाव किया और उसी कार से दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो चालक दोनों को भर्ती कराने के बाद मौके से भाग निकला।

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। शुक्रवार की सुबह वन राज्य मंत्री तेज नारायण पांडेय व सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच पीड़ितों का हालचाल लिया है।

जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हादसे में घायल अलीगढ़ चौकी क्षेत्र स्थित दिलकुशा निवासी रिंकू (25) व मुन्ना (32) को भर्ती कराया गया। दोनों का उपचार किया जा रहा था, लेकिन शुक्रवार को परिवारीजन घायलों को किसी नर्सिंगहोम ले जाने की बात कहकर ले गए।

इस बाबत नगर कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनको मोतीबाग में सपा जिलाध्यक्ष की कार से दुर्घटना की कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी ने कोई शिकायत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें