फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार कार से दो की टक्कर, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर में शुक्रवार शाम वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार की पहले बाइक और फिर साइकिल सवार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पंडित खेड़ा निवासी समीक्षा अधिकारी मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। साइकिल सवार आशियाना के शिव शंकर को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक शाम करीब 4:30 बजे बंगलाबाजार की ओर से आ रही कार रफ्तार तेज होने से पकरी पुल के पास अनियंत्रित हो गई। कार आगे चल रहे मनोज और फिर शिव शंकर को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे से अफरातफरी मच गई। कार चालक व उसका साथी भाग निकले।

लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर मनोज को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ितों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें