राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर-लखनऊ पर एक कंटेनर शुक्रवार सुबह सड़क पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुस गया। हादसे के बाद कंटेनर में आग लग गई जिसमें कंटेनर के चालक व हेल्पर जिंदा जल गए। दोनों बरेली जनपद के रहने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
कोहरे के चलते यह हादसा पर अटरिया थाना इलाके में जयपालपुर के समीप हुआ। बरेली जनपद के बहेडी निवासी कंटेनर चालक राजपाल व हेल्पर सुरेंद्र प्लास्टिक का वाना लादकर कोलकाता से बरेली को जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 4
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
सुबह तकरीबन छह बजे वह अटरिया थाना इलाके के जयपालपुर गांव के समीप पहुंचे थे, तभी कोहरे के चलते तेज रफ्तार कंटेनर सड़क पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुस गया। यह हादसा इतना भीषण था कि भिड़ंत के बाद कंटेनर में आग लग गई।
जिससे कंटेनर चालक राजपाल व हेल्पर सुरेंद्र आग में झुलस गए। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कटवाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था।