बहराइच के नवाबगंज के बसऊ गांव में अहाते में सो रहे पिता और उसके मासूम बेटे को गुरुवार रात कुछ लोगों ने जिंदा जला दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक घर के लोग दौड़े तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
दो मवेशी भी झुलसे हैं। परिवारीजनों ने कुछ लोगों से चुनावी और भूमि रंजिश की बात कहते हुए उन पर घटना को अंजाम देने का संदेह जताया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और आगजनी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीआईजी और एसपी ने अमले के साथ घटनास्थल का मुआयना किया है।
गांव निवासी अनवर अली (30) पुत्र प्रह्लादी का अहाता घर से कुछ दूरी पर है। गुरुवार को अनवर अपने 10 वर्षीय बेटे कलीम के साथ सोता था। भी रात नौ बजे के आसपास खाना खाकर अनवर और कलीम अहाते में सोने चले गए।