फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चाकू से दो लोगों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में एक युवक ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सरोजनीनगर के मखदूमनगर निवासी हाशिम अली के मुताबिक, रविवार को कार से जाते वक्त शहीद पथ स्थित भूकंठ विहार कॉलोनी के पास बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और चाकू दिखाकर धमकाया। हाशिम ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मंगलवार रात आठ बजे हाशिम को शहीद पथ स्थित न्यू गुड़ौरा के पास घटना में शामिल युवक दिखाई दिया। उन्होंने उसे रोककर पूछा तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान युवक ने चाकू निकाल लिया। वहां मौजूद सरोजनीनगर के बेहसा गांव निवासी आशीष चौधरी और श्वेता मिश्रा ने उससे चाकू छीनने की कोशिश की। आरोप है कि युवक ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। आशीष के कंधे और श्वेता की अंगुली में चोट लगी। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़कर बिजनौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को लोकबंधु अस्पताल भेजा और आरोपी को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें