फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो यात्री कर अधिकारी और एक चालक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ओवरलोडिंग पर वाहन चालकों से वसूली के मामले में एसटीएफ की कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग सक्रिय हो गया है। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने दो यात्री कर अधिकारियों (पीटीओ) व एक चालक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


करीब दो हफ्ते पहले एसटीएफ ने रायबरेली, फतेहपुर में एआरटीओ और पीटीओ सहित 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसी क्रम में लखनऊ के मड़ियांव में एआरटीओ प्रवर्तन, राजीव बंसल सहित कइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने हाल ही में फतेहपुर के पीटीओ अखिलेश चतुर्वेदी को निलंबित किया। अब रायबरेली की पीटीओ रेशमा बानो को निलंबित कर दिया है। प्रवर्तन चालक नौशाद को भी सस्पेंड किया गया है। जल्द ही कुछ और अफसरों व चालकों पर गाज गिर सकती है। रेहाना बानो को सस्पेंड कर मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

भ्रष्ट अफसर सकते में
वसूली मामले में कई आला अफसर सकते में हैं। कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। अफसर अब बचत की जुगाड़ में लग गए हैं। मंत्रियों से लेकर शासन स्तर के बड़े अफसरों से गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


विभागीय कार्रवाई में देरी

एसटीएफ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए दो हफ्ते हो गए हैं। इस बीच परिवहन विभाग की ओर से विभागीय कार्रवाई में देरी हुई। यही वजह है कि लखनऊ के एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल अभी भी पहुंच से दूर हैं। उनका मोबाइल नंबर बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें