फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में खरीदे जाएंगे दो और रोबोट, शासन ने दी मंजूरी, इस समय संस्थान में दो रोबोट से हो रही सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में जल्द दो नए रोबोट की खरीद होगी। विश्वविद्यालय ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है। इनमें से एक की खरीद को मंजूरी मिल भी गई है। इस समय संस्थान के पास दो रोबोट हैं।
विज्ञापन




प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि संस्थान में कॉर्पोरेट सोशल रेस्पांसबिलिटी और पीपीपी मॉडल के तहत एक-एक रोबोट आया था। इनमें से एक का जनरल सर्जरी विभाग और दूसरे का सभी विभाग साझा रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं।

यूरोलॉजी और आर्थोपेडिक विभाग में रोबोटिक सर्जरी की काफी मांग है। इसे देखते हुए संस्थान ने इन दोनों विभागों के लिए अलग प्रस्ताव भेजा था। शासन में उप सचिव आनंद कुमार त्रिपाठी ने पिछले वर्ष के बजट में से बची रकम से रोबोट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सात अगस्त को केजीएमयू के कुलसचिव को पत्र भेजा गया। दूसरे रोबोट की मंजूरी अगले बजट में मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




रोबोटिक सर्जरी की गाड़ी फिलहाल सुस्त



केजीएमयू में दो रोबोट से सर्जरी की गाड़ी सुस्त है। इनसे अभी तक 11 सर्जरी ही हो सकी हैं। सामान्य सर्जरी के लिए केजीएमयू में महज ढाई हजार रुपये फीस चुकानी होती है। रोबोटिक सर्जरी की फीस 58,100 रुपये से शुरू होती है। फीस में इतना अंतर होने से मरीज फायदे होने के बावजूद रोबोटिक सर्जरी से बच रहे हैं।

Iअभी लोगों में जागरूकता की कमी है। आने वाले दिनों में यूरोलॉजी और हड्डी दोनों में सर्जरी कराने वालों की संख्या बढ़ेगी। रोबोटिक सर्जरी में मरीज को कम समय अस्पताल में रहना पड़ता है और यह ज्यादा सटीक भी है।I
विज्ञापन




I- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें