फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना के दो नए मरीज मिले, दोनों प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में प्रवासी मजदूरों के पॉजिटिव पाए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को दो नए प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुर्सी रोड बहेटा गांव और गोसाईगंज में एक-एक प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने लोहिया संस्थान के मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। गोसाईंगंज के क्षेत्र में एक साथ छह युवक अहमदाबाद से लखनऊ आलमबाग में आकर रुके थे जिन्हें 10 मई को ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने घर में एकांत में रहने की सलाह दी गई थी। दो दिन पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी गई तो उसे स्थानीय सीएचसी लाया गया जहां उसमें कोरोना के लक्षण मिलने पर नमूना लिया गया। सीएमओ डॉ. नरेंद्र के मुताबिक, दोनों प्रवासी मजदूर पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें